विद्यांजली कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय पोर्टल पर पंजीकृत है। विद्यालय द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं इच्छुक व्यक्तियों से संपर्क कर विद्यालय के शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक विकास में सहयोग और योगदान के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यालय को समुदाय से जोड़कर विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।